फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऐशबाग ईदगाह की जामा मस्जिद में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष दुआ

ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को नमाज-ए-जुमा अदा की गई। नमाज के बाद मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए विशेष दुआ कराई। इस दौरान बाढ़ प्रभावित और फंसे लोगों की सलामती की दुआ की गई। आपदा में जान गंवाने वालों के लिए मगफिरत और प्रभावित परिवारों को सब्र व हिम्मत देने की भी प्रार्थना की गई। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से नेपाल के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और मदद की अपील भी की। जामा मस्जिद ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज-ए-जुमा में शिरकत की और नेपाल में जल्द हालात सामान्य होने की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें