राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाने वाला झूलेलाल घाट पर इस वर्ष 14 से 25 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है। गणेश उत्सव का पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से करीब 60 कारीगर पिछले एक माह से तैयार कर रहे हैं। इस बार पंडाल न्यू जर्सी अमेरिका के स्वामी नारायण मन्दिर की थीम पर तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं व पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। पूरा पंडाल वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रहेगा। पंडाल 13 हजार वर्ग फीट मैं तैयार हो रहा है पंडाल की ऊंचाई 80 फीट होगी।