राजधानी लखनऊ में मटियारी ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे स्प्लेंडर बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। बताया गया कि बाइक रोड के किनारे स्टैंड पर खड़ी थी। अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।