राजधानी लखनऊ में सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पुतला भी फूंका। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक रंजन और अभिषेक बाजपेई समेत अन्य लोग शामिल रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से बंगाल में किस प्रकार तख्त पलट किया गया, हम सब ने देखा है।