फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह हरियाणा नंबर के ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बख्शी का तालाब क्षेत्र के रामपुर बेहडा के पास हुआ। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए। बाइक चला रहे (जवाहर) 20 के सिर से ट्रक का पहिया निकल गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा उसका साथी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि दोनों मड़ियांव इंजीनियरिंग कॉलेज में खाना बनाने का काम करते थे। बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। मृतक ने हेलमेट लगाने के बजाय बाइक के हैंडल में टांग रखा था। दोनों ने कच्ची शराब पी रखी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें