राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन टैक्सी ड्राइवरों के बारे में कोई सोचता नहीं था। अब वे रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे। उन्हें पांच लाख तक की सामाजिक सुरक्षा कवरेज भी मिलेगी।