फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में रात 1.30 बजे तक जाग रहा था रवि, सुबह पार्क में फंदे से लटका मिला शव

राजधानी लखनऊ में गुडंबा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर-जे स्थित पंचवटी पार्क में सोमवार सुबह नीम के पेड़ से फंदे पर युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-एच निवासी रवि अवस्थी (25) के रूप में हुई। रवि नाजा मार्केट स्थित कंप्यूटर की दुकान में काम करते थे। परिजन सुबह से उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पार्क पहुंचे, जहां उसका शव देखकर उनके होश उड़ गए। पिता अरविंद अवस्थी ने बताया कि रविवार रात करीब 1.30 बजे तक रवि जाग रहा था। इसके बाद परिवार के सभी लोग सो गए। सुबह रवि को घर पर नहीं देखकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए परिजन पंचवटी पार्क पहुंचे तो नीम के पेड़ से चारपाई की प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक, करीब एक माह पहले रवि का माटी क्षेत्र में हादसा हुआ था। इसके बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसी वजह से परिवार के लोग उसकी स्थिति को लेकर चिंतित रहते थे। परिवार में पिता अरविंद अवस्थी, मां और छोटा भाई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की पहचान रवि अवस्थी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें