फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में निर्माणाधीन इमारत में फंदे से लटका मिला युवक का शव

लखनऊ में विकासनगर में सोमवार सुबह निर्माणाधीन इमारत में करीब 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक ने बांस की बल्लियों से बने पाड़ में जूट की रस्सी का फंदा लगाकर जान दी। घटना आशीष प्लाजा के पास भारतीय स्टेट बैंक की मामा चौराहा शाखा के सामने निर्माणाधीन भवन में हुई। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने इमारत में युवक का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा चौराहा चौकी प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि युवक ने नीली टीशर्ट और काली जींस पहन रखी थी। विकासनगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें