लखनऊ में सोमवार सुबह बारिश के बाद इंदिरा नगर के सी ब्लॉक में जलभराव की स्थिति हो गई। नगर निगम की टीम पंप लगाकर पानी निकाल रही है। लेकिन, यह पानी सीधे मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा है। इससे आवागमन में तो समस्या पैदा ही हो रही है, साथ ही सड़क पर गड्ढा भी हो सकता है।