फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जलभराव पीड़ितों से मिलीं सपा प्रवक्ता पूजा शुक्ला, नगर निगम पर धरने की चेतावनी

लखनऊ उत्तर की प्रभारी और सपा प्रवक्ता पूजा शुक्ला शनिवार शाम को दाऊद नगर स्थित पवन बिहार कॉलोनी में जलभराव से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पानी से होकर उनसे मिलने पहुंचीं और अपनी समस्याएं बताईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन और स्थानीय विधायक की ओर से राहत के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर अब भी किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है। जलभराव के कारण कई घरों में बच्चों के बीमार होने की बात भी सामने आई। लोगों ने पानी की निकासी नहीं होने और लगातार बनी समस्या से अवगत कराया। पूजा शुक्ला ने कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन और नगर निगम सिर्फ फोटोबाजी कर रहे हैं, जबकि प्रभावित परिवार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह स्थानीय लोगों के हित में उनके साथ नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। इस दौरान समाजसेवी संतोष त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें