फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में भूइहारे बाबा ट्रस्ट मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा छह दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव

Bhupendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 01:55 PM IST

लखनऊ में फैजुल्लागंज की कृष्ण लोक कॉलोनी स्थित भूइहारे बाबा ट्रस्ट मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छह दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार देर शाम को क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी, प्रमुख महासचिव राकेश पांडेय और संतोष चतुर्वेदी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने विधिवत श्रीगणेश पूजन कर किया। इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भूइहारे बाबा ट्रस्ट के महंत स्वामी सदानंद जी महाराज ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर छह दिवसीय उत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पंडित उज्ज्वल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भक्तगण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें