झांसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत महानगर में ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत का संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झांसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह रहे। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ रंगोली का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने सेवा संकल्प और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर देते हुए जनसेवा को विकास का आधार बताया। उन्होंने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण को विकास की प्राथमिकताओं से जोड़ने की बात कही। सभा में भाजपा सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, महापौर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, कार्यक्रम संयोजक मनमोहन गेड़ा समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।