{"_id":"6ac3e7f0e71c9099f5093b06","slug":"video-asha-workers-took-out-a-procession-over-honorarium-and-pending-payments-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानदेय और लंबित भुगतान को लेकर आशाओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मानदेय और लंबित भुगतान को लेकर आशाओं ने निकाला जुलूस
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:39 PM IST
Link Copied
झांसी। उप्र आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपकर लंबित परिश्रमिक का भुगतान कराने समेत अन्य मांगों के समाधान की मांग की।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के लिए आज भी उन्हें 75 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। आरोप लगाया कि यह राशि भी समय से नहीं मिलती है। रक्षाबंधन से पहले सभी आशाओं के खातों में रुका हुआ परिश्रमिक भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक खाते में राशि नहीं पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोबाइल पर भुगतान संबंधी मैसेज आने का इंतजार ही किया जा रहा है, लेकिन खाते में पैसा नहीं पहुंचा।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर वे अपनी समस्याएं बताने के लिए दीनदयाल सभागार पहुंचीं। वहां पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।
इस दौरान रंजना कुशवाहा, मोहिनी अवस्थी, अहिल्या साहू, सुरेखा देवी, मालती देवी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।