फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The issue of delays in electricity connections and the deployment of TG-2 employees was raised.

बिजली कनेक्शन में देरी और टीजी-2 कर्मचारियों की तैनाती का मुद्दा उठा

Sat, 26 Sep 2026 08:16 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:16 PM IST
The issue of delays in electricity connections and the deployment of TG-2 employees was raised.
संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। आम उपभोक्ताओं और किसानों की विद्युत समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड क्रांति दल ने शनिवार को मुख्य अभियंता (विद्युत), झांसी क्षेत्र को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में 6 से 25 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शनों की स्वीकृति और टीजी-2 तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि विभागीय आदेश के अनुसार निर्धारित भार तक के कनेक्शन स्वीकृत करने का अधिकार सहायक अभियंता (विद्युत)/एसडीओ को दिया गया है। इसके बावजूद कनेक्शन एसडीओ की आईडी से स्वीकृत न होकर अधिशासी अभियंता की आईडी से स्वीकृत किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं और किसानों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि 6 से 25 किलोवाट तक के पात्र कनेक्शन एसडीओ स्तर से ही स्वीकृत किए जाएं। साथ ही विभागीय आदेशों का पालन न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। टीजी-2 कर्मचारियों को फील्ड में भेजने की मांग ज्ञापन में टीजी-2 (टेक्निकल) कर्मचारियों को कार्यालयों के बजाय फील्ड में तैनात करने की मांग भी की गई। दल का कहना है कि तकनीकी कर्मचारियों का मूल कार्य फील्ड से जुड़ा है, लेकिन कई कर्मचारियों को कार्यालयों में लगाया गया है। इससे फील्ड में कर्मचारियों की कमी के कारण किसानों और उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के समाधान में दिक्कत आ रही है। दल ने दोनों मामलों की जांच कराकर विभागीय आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मो. नईम मंसूरी, आरिफ कमाल, कालीचरण श्रीवास, सुनील पुरोहित, जगदीश विश्वकर्मा, हरिशंकर शर्मा, भरत राजा, दीप्ति रजक, आयुष तिवारी, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, देवी प्रसाद प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

26 Sep 2026

बेतवा विहार की व्यवस्थाओं में होगा सुधार, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

25 Sep 2026

बदहाल सड़कों से गुजरेंगे भगवान के विमान, श्रद्धालुओं की बढ़ेगी परेशानी

24 Sep 2026

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

24 Sep 2026

आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों ने ओपीडी बंद कराई, मुख्य गेट पर धरना जारी

24 Sep 2026
विज्ञापन

यूपीआई शुल्क में वृद्धि के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

24 Sep 2026

गणेश विसर्जन के दौरान बेतवा के तेज बहाव में बहा युवक, पुलिस-गोताखोरों ने बचाई जान

23 Sep 2026
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने अतिरिक्त हलकों का किया बहिष्कार

23 Sep 2026

विंटेज कार से निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा

23 Sep 2026

विन्टेज कार में निकली ‘श्री श्याम कुंज के राजा’ की विसर्जन यात्रा

23 Sep 2026

झमाझम बारिश में भगवान का नगर भ्रमण, 12 बुर्जों से हुई विमानों की भव्य महाआरती

23 Sep 2026

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

22 Sep 2026

राधाष्टमी पर कुंज बिहारी मंदिर में गूंजे भक्ति गीत

19 Sep 2026

आशा कार्यकर्ता कर्मचारी संघ ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग

18 Sep 2026

तेल रिसने के बाद धधका ट्रांसफार्मर, 20 फुट ऊंची उठीं आग की लपटें

18 Sep 2026

सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

17 Sep 2026

बेतवा में राख बहाने पर एनजीटी का नोटिस, भानू सहाय बोले- संघर्ष जारी रहेगा

17 Sep 2026

विश्वकर्मा पूजा पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

17 Sep 2026

अपराजिता के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

16 Sep 2026

12.40 लाख से बना श्मशान घाट अधूरा, ग्रामीण परेशान

16 Sep 2026

सार्वजनिक गणेशोत्सव ने समाज के सभी वर्गों को किया एकजुट

16 Sep 2026

चलती बाइक में घुसा सांप, दहशत में बाइक छोड़कर भागा सवार

15 Sep 2026

सड़क कम, गड्ढे ज्यादा... राजापुर-रक्सा मार्ग पर जान जोखिम में

15 Sep 2026

दो दिन बाद फिर शुरू हुई झमाझम बारिश

15 Sep 2026

मुख्यमंत्री की कैशलेस योजना की घोषणा पर अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

15 Sep 2026

कृष्ण विजय यज्ञ की कलश शोभायात्रा निकली

12 Sep 2026

पीडीए पर धर्मपाल का तंज, बोले- पिटाई, डकैती और अपहरण

11 Sep 2026

महाराष्ट्रीयन संस्कृति की खूबसूरती से सराबोर होगा गणेश उत्सव

10 Sep 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता बनेगा यादगार, साथी के नाम पर लगाएंगे पौधा

09 Sep 2026

गणेशोत्सव में अष्ट रूपों के होंगे दर्शन, बुंदेली लोककला से सजेगा महोत्सव

08 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed