{"_id":"6ab6cb2eec290f211503aa78","slug":"video-female-students-taught-ways-to-protect-themselves-from-cybercrime-at-a-police-pathshala-session-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:57 AM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला की ओर से सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी सिमरन ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की।
एएसपी ने छात्राओं को साइबर अपराध की स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना चाहिए। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने साइबर अपराध, सोशल मीडिया और सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। एएसपी सिमरन ने छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि होने पर तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।