{"_id":"6abe7c58f51e3f735901be66","slug":"video-students-of-jaipuria-school-spread-the-message-of-cleanliness-by-organizing-a-rally-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:59 PM IST
Link Copied
झांसी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने गुरुवार को सदर बाजार क्षेत्र में ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ रैली निकालकर लोगों को शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संदेश दिया। पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह पारीछा और छावनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष साकेत माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह पारीछा ने कहा कि नगर स्वच्छ और हरा-भरा रहे तथा सभी लोग स्वस्थ रहें, इसी उद्देश्य से स्वच्छता रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
रैली में बच्चे हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। बच्चों ने गगनभेदी नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली सदर बाजार स्थित महारानी लक्ष्मीबाई चौक से शुरू होकर बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए नवभारत परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यहां बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया।
रैली का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता भट्ट और पूर्व जिला बचत अधिकारी अरविंद गौर ने किया। इस मौके पर व्यापारी नेता सुदर्शन कथूरिया, राहुल भंडारी, अशोक कुमार जैन, अतुल जैन, विवेक तिवारी, विद्यालय की शिक्षिकाएं रितिका अरोरा, सोनल, अनुराधा, राघवेंद्र, सिंधु, मनीष, शिवदयाल, अमन, कृतिका सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्या अनीता भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।