{"_id":"6abe80455c83b6b56b019d3f","slug":"video-demand-to-curb-the-sale-and-black-marketing-of-spurious-fertilizers-sp-submits-memorandum-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नकली खाद की बिक्री और कालाबाजारी रोकने की मांग, सपा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नकली खाद की बिक्री और कालाबाजारी रोकने की मांग, सपा ने सौंपा ज्ञापन
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:16 PM IST
Link Copied
ललितपुर। जनपद में नकली एवं मिलावटी खाद की बिक्री और कालाबाजारी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और खराब हुई उड़द की फसल का निष्पक्ष सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि किसान खाद की कमी, नकली एवं मिलावटी खाद की बिक्री और उड़द की फसल खराब होने जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इन समस्याओं के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। सपा जिलाध्यक्ष ने खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने के साथ संबंधित क्षेत्रों में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही खराब हुई उड़द की फसल का निष्पक्ष सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, अभिलाषा कुशवाहा, राजकुमारी गौतम, रामविलास रजक, अनवर खान, अरशद मंसूरी, अभि जैन खजुरिया, राहुल रजक नीलू, रोहित राठौर, नरेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।