फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम काटे जाने और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर सपा और कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की अगुवाई में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से कई लोगों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र की नींव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव पर टिकी है। उन्होंने मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने और चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक एवं बाहरी हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, स्वदेश यादव, रोहित पारीछा, विजय झांसिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें