झांसी। गणेश उत्सव के अवसर पर रानी महल के पास स्थित श्री श्याम कुंज के राजा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। आकर्षण का केंद्र रही विन्टेज कार में गणेश प्रतिमा को विराजमान कर श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ बप्पा को विदाई दी।