{"_id":"6a8f16a1f2772586a80df700","slug":"video-two-storey-house-collapses-due-to-rain-in-lakshmanganj-loss-estimated-at-rs5-10-lakh-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मणगंज में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, पांच से 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लक्ष्मणगंज में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, पांच से 10 लाख का नुकसान
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:08 PM IST
Link Copied
झांसी। लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगंज में दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। मकान गिरने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि मकान मालिक रजत अग्रवाल समेत घर के सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया गया कि बारिश के कारण मकान की हालत कमजोर हो गई थी। सुबह अचानक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के सभी लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया। मकान मालिक रजत अग्रवाल के अनुसार हादसे में करीब पांच से 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मलबा हटाने में मदद की।
लगातार बारिश को देखते हुए आसपास के पुराने और कमजोर मकानों को लेकर भी लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मकानों का निरीक्षण कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।