फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A platform showcasing talent and self-confidence—‘Maa Tujhe Pranam: Vishwas Ki Virasat’—presented under the banner of Amar Ujala.

अमर उजाला के बैनर तले ‘मां तुझे प्रणाम : विश्वास की विरासत’ में सजा हुनर और आत्मविश्वास का मंच

Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
A platform showcasing talent and self-confidence—‘Maa Tujhe Pranam: Vishwas Ki Virasat’—presented under the banner of Amar Ujala.
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। रैंप पर आत्मविश्वास से भरा अंदाज, पारंपरिक परिधानों की रंगत और हुनर की चमक... दीनदयाल सभागार में बुधवार को ‘मां तुझे प्रणाम : विश्वास की विरासत’ महोत्सव का मंच यादगार बन गया। अमर उजाला और चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की साझा पहल पर आयोजित तीज क्वीन, प्रिंसेस झांसी और किड्स फैशन शो में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन में रैंप पर आत्मविश्वास से कदम बढ़ाती प्रतिभागियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। तीज मिस क्वीन प्रतियोगिता में अनुराधा देवी ने प्रथम स्थान हासिल कर ताज अपने नाम किया। गिजाला शादन द्वितीय और रीना शाद तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, प्रिंसेस झांसी का खिताब दृष्टि यादव ने जीता। नैना चौरसिया द्वितीय और अनन्या साहू तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ उन्हें सहेजने का अवसर भी देते हैं। मुख्य प्रायोजक मनीष तिवारी ने महिलाओं और बाल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए तालियां बजवाकर अभिभावकों का भी हौसला बढ़ाया। आयोजन में फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक परिधानों ने खास आकर्षण बिखेरा। मंच संचालन हर्षिता ने किया। रंगों में बच्चों ने उकेरा देशप्रेम देशभक्ति थीम पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और कल्पना के जरिए देशप्रेम को कागज पर उतारा। प्रतियोगिता के बाद विभिन्न विद्यालयों से चयनित टॉप-10 नन्हे चित्रकारों को सम्मानित किया गया। किड्स फैशन शो में भी नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल में ईशा अरोरा, प्रोफेसर शिल्पा मिश्रा, प्रोफेसर राधिका चौधरी और अभिनेत्री जहान राय शामिल रहीं। कार्यक्रम में एडीएम एफआर पल्लवी मिश्रा, चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन मनीष तिवारी, संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सारावगी, सपना सरावगी, बसेरा ग्रुप के एमडी विशाल राय, सेंट्रल पार्क के डायरेक्टर आदिल आजाद, प्रीति खत्री, डाॅ. रचना चौरसिया, शोभित अग्रवाल , अमित नायक, दीपा यादव आदि मौजूद रहे। इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा दिल्ली पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल, सीएलएम इंटरनेशनल स्कूल, अल्पाइन पब्लिक स्कूल, द आर्यन्स स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, ब्ल्यू बेल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स, श्री शिव परिवार पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज और कुलदीप सिटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आयोजन में सहभागिता की। आयोजन सहयोगी : पावर्ड बाय बसेरा ग्रुप एवं संघर्ष सेवा समिति। टाइटल प्रयोजक : ब्राइडल्स ड्रीम सैलून। गिफ्टिंग पार्टनर : श्री महामाया ज्वैलर्स एवं हैप्पी पॉट गार्डन। इवेंट मैनेजमेंट : रिवॉल्यूशन एंटरटेनमेंट। सह-प्रायोजक : सेंट्रल पार्क अपार्टमेंट, वीपीएल फिनसर्व एवं नटराज हीरो। वेन्यू पार्टनर : झांसी विकास प्राधिकरण। एसोसिएशन पार्टनर्स : कात्यायनी ज्वैलर्स, हार्डवेयर शॉप, समाजसेवी अमित साहू, लालता कुशवाहा स्वीट मेकर एवं कैटर्स और परमार्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ओरछा से आंतिया तालाब तक निकली कांवड़ यात्रा, इलाइट चौराहे पर पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

25 Aug 2026

सीपरी बाजार में सजी राखियों की दुकानें, रक्षाबंधन पर बहनों ने जमकर की खरीदारी

25 Aug 2026

हजारिया महादेव मंदिर में मां गंगा की महाआरती, पानी वाली धर्मशाला में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

24 Aug 2026

बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ी, भावनी और जमड़ार के गेट खुले

24 Aug 2026

चंडी पीठ धाम पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, सहस्त्रनाम अभिषेक किया

24 Aug 2026
विज्ञापन

केशवपुर धाम में पंचकुंडीय सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ

24 Aug 2026

तुवन मंदिर से नीलकंठेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई विशाल कांवड़ यात्रा

24 Aug 2026
विज्ञापन

बालाजी रेजिडेंसी कॉलोनी में जलभराव, घरों में घुसा पानी

24 Aug 2026

बारिश से सुकुवां-ढुकुवां और पारीछा बांध लबालब, खोले गए गेट

22 Aug 2026

शनिवार दोपहर और शाम को फिर हुई मूसलाधार बारिश

22 Aug 2026

राखियों की चमक से गुलजार हुआ मानिक चौक

22 Aug 2026

झांसी में झमाझम बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना

21 Aug 2026

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

20 Aug 2026

बालाजी धाम रस विहार कॉलोनी से निकली कलश यात्रा, भक्ति गीतों से गूंजा क्षेत्र

20 Aug 2026

कांवड़ यात्रा में उमड़ा भोले के भक्तों का सैलाब, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

20 Aug 2026

झांसी-ललितपुर हाईवे पर भीषण हादसा, महिला और मासूम की मौत

19 Aug 2026

अमर उजाला के ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम में छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

19 Aug 2026

शिक्षा भवन पर माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का विशाल धरना-प्रदर्शन

19 Aug 2026

कारगिल पार्क के पास पुलिया पर पाइपलाइन फटने से सड़क पर बह रहा पानी, राहगीरों को परेशानी

19 Aug 2026

झांसी में 26 अगस्त को शानो-शौकत से मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

18 Aug 2026

खाती बाबा मंदिर में हुआ 52वां विराट दंगल, शिवम यादव लहार रहे विजेता

18 Aug 2026

हनुमान मंदिर के पास झुका बिजली का खंभा, बार-बार लग रही आग, मंदिर में उतर रहा करंट

18 Aug 2026

नाग पंचमी पर नगरा के खाती बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

17 Aug 2026

नाग पंचमी पर निकली रामजानकी मंदिर की कलश शोभायात्रा

17 Aug 2026

पाइपलाइन डालकर भूले जिम्मेदार, उखड़ी सड़क और गंदे पानी से लोग परेशान

17 Aug 2026

बीयू के छात्रों ने आरएफ डिटेक्शन कार्ड से बनाया स्मार्ट लॉक

15 Aug 2026

मिलेट से बनी बालूशाही बनी आकर्षण का केंद्र

15 Aug 2026

दीक्षांत समारोह में राशि के हुई स्टार्टअप की सराहना

15 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोविंद सागर बांध तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा

14 Aug 2026

विभाजन विभीषिका दिवस पर विस्थापितों का सम्मान, अभिलेख प्रदर्शनी में दिखी बंटवारे की पीड़ा

14 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed