संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को तुवन मंदिर मैदान में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आकर्षक रंगोली के माध्यम से जिले की तस्वीर को उकेरा। ‘हमाओ ललितपुर’ थीम पर बनाई गई रंगोली में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ जिले के प्रमुख स्थलों को दर्शाया गया। रंगोली में उज्ज्वला योजना, पंचायत भवन, मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल, आयुष्मान योजना समेत दशावतार मंदिर और जिले के अन्य प्रमुख स्थानों को आकर्षक ढंग से उकेरा गया। रंगोली के माध्यम से विकास योजनाओं और जिले की पहचान को एक साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह और बीएसए रत्नेश कुमार मौजूद रहे।