फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पांच महीने में उखड़ी पीएमजीएसवाई सड़क, ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष

Nikita Gupta Updated Sun, 30 Aug 2026 05:22 PM IST

पंचायत कोठियां सुधीन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनाई गई सड़क की हालत महज पांच माह में खराब होने पर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के खिलाफ रोष जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्च माह में सड़क पर तारकोल डालने का कार्य किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते कुछ ही महीनों में सड़क जगह-जगह से टूट गई और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने तथा खराब हो चुके हिस्सों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के किनारे एक टेलीकॉम कंपनी द्वारा भी सड़क को खोदा गया है, जिसके कारण मार्ग की हालत और अधिक खराब हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से टेलीकॉम कंपनी द्वारा उखाड़ी गई सड़क को भी जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की है। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एसक्यूटी इंजीनियर अंकुश ने बताया कि सड़क पर एक सप्ताह के भीतर तारकोल डालकर गड्ढों को भरने का कार्य कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति को जल्द ठीक करवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें