सांबा में अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों की अंतर-जिला संभाग स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें जम्मू संभाग के सात जिलों से 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया। डीसी आयुषी सूदन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने नशामुक्त समाज की शपथ भी ली।