कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद अब एक जवान का वीडियो संदेश सामने आया है। इस वीडियो में जवान का गुस्सा भी दिख रहा है और आतंकियों के खिलाफ सख्त चेतावनी भी। जवान कहता है कि आतंकियों में सामने से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने पीछे से हमला किया, लेकिन अब उन्हें चारों तरफ से घेर लिया गया है। जवान ने साफ शब्दों में चेताया कि अब आतंकियों को चुन-चुनकर मार गिराया जाएगा।