श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सोमवार को श्रीनगर के गोला पार्क में नागरिक मंच की ओर से जन आक्रोश सभा आयोजित की गई। सभा में प्रदेश से जुड़े आठ प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए सरकार का ध्यान उनकी ओर खींचा गया। सभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाले, भू-कानून, बेरोजगारी और पलायन समेत आठ मुद्दों पर आवाज उठाई गई। इस दौरान जनगीतों की प्रस्तुति के माध्यम से भी लोगों ने अपनी बात रखी। विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे लगाए गए।