शहर के वार्ड नंबर 18 में ब्रह्मा कुमारी आश्रम वाली गली में डीप कवर्ड ड्रेन का निर्माण अधूरा छोड़ने पर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य बीच गली से शुरू किया गया, जिससे बाकी हिस्से में काम अधूरा रह गया और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।