कठुआ की जिला पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर औपचारिक परेड आयोजित कर कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसएसपी मोहित शर्मा ने शहीदों के नाम पढ़े, जबकि उपायुक्त राजेश शर्मा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।