पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर शुक्रवार देर रात हंगामा हो गया। यह घटना उनके जन्मदिन समारोह के दौरान हुई, जब टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और ईंट-पत्थरों से हमला किया। उन्होंने इसे पिछले छह महीनों में अपनी जान लेने की सातवीं कोशिश बताया है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को नाटक करार दिया है।