भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खाली हो रही राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, 29 सितंबर से चुनावी कार्यवाही शुरू होगी। इसके बाद प्रत्याशी 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।