क्या भारत में एक बार फिर चीनी का आयात बढ़ने वाला है? महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में बारिश की कमी और पानी के दबाव ने अगले चीनी सीजन की चिंता बढ़ा दी है। उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक, इससे गन्ने में चीनी की रिकवरी प्रभावित हो सकती है और भारत को लगातार दूसरे साल आयात की जरूरत पड़ सकती है। इससे पहले 2025-26 सीजन में कम उत्पादन के चलते भारत को चीनी आयात करनी पड़ी थी। वहीं, सरकार ने घरेलू आपूर्ति और कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति भी दी है। अब सवाल है,क्या बारिश से चीनी उत्पादन पर फिर असर पड़ेगा? क्या आने वाले दिनों में चीनी के दाम बढ़ सकते हैं? और क्या भारत को फिर विदेशों से चीनी मंगानी पड़ेगी? इस खबर के साथ -साथ उद्योग जगत की बड़ी खबरों का विश्लेषण...