फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   'Red alert' for rain in these UP districts; schools closed; CM Yogi issues directives.

यूपी के इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल बंद हुए बंद, सीएम योगी ने जारी किए निर्देश

Sat, 26 Sep 2026 05:51 AM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 26 Sep 2026 05:51 AM IST
'Red alert' for rain in these UP districts; schools closed; CM Yogi issues directives.
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आसमान से आफत बरसने की चेतावनी है, तो कई जिलों में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। बारिश, आंधी और वज्रपात के अलर्ट के बीच योगी सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। कहीं स्कूल बंद हैं, कहीं राहत-बचाव की तैयारी तेज है... तो कहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में लगातार बदलते मौसम और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए योगी सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई इलाकों में अचानक बाढ़ की आशंका भी जताई गई है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और खुद फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने खास तौर पर रेड अलर्ट और आकस्मिक बाढ़ की आशंका वाले जिलों में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखें और स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से तत्काल जरूरी कदम उठाएं।

सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता फिलहाल लोगों की सुरक्षा है। मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से होने वाली किसी भी क्षति का तत्काल आकलन करने और प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा है कि तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। नदियों, तालाबों और जलाशयों के पास जाने या वहां स्नान करने से बचें। खास तौर पर खुले मैदान, पेड़, बाग और पार्क से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

मुख्यमंत्री ने जीर्ण-शीर्ण मकानों और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को नजदीकी राहत शरणालयों में पहुंचाया जाए, ताकि भारी बारिश या अचानक बाढ़ की स्थिति में किसी की जान खतरे में न पड़े।

इससे पहले राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को लगातार फील्ड में सक्रिय रहने, स्थानीय हालात पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि 27 सितंबर को भी भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 25 से 27 सितंबर के बीच भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।

रेड अलर्ट वाले जिलों में लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं। इन जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में भी प्रशासन को पूरी तरह सक्रिय रहने को कहा गया है। इनमें प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, बस्ती, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं समेत कई जिले शामिल हैं।

अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में भी राहत और बचाव एजेंसियों को तैयार रखा गया है। आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट समेत कई क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

तेज आंधी और वज्रपात को लेकर भी प्रशासन को खास निर्देश दिए गए हैं। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बाग-बगीचों से दूर रखने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति खराब मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न हो।

यानी यूपी में अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से बेहद अहम हैं। सरकार अलर्ट है, प्रशासन फील्ड में है और राहत-बचाव की तैयारियां तेज हैं... लेकिन इस मौसम में सबसे जरूरी है कि लोग भी सावधानी बरतें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली के मॉडल टाउन में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से इमारत में उठीं लपटें

25 Sep 2026

5 दिन काम और पेंशन सुधारों की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी करेंगे बवाल

25 Sep 2026

नेतन्याहू का ममदानी पर हमला: UN में नेतन्याहू ने क्यों लिया ममदानी की पत्नी का नाम?

25 Sep 2026

मुश्ताक खान निधन: मुश्ताक खान अपने पीछे छोड़ गए हैं करोड़ों की संपत्ति! जानें परिवार में कौन-कौन

25 Sep 2026

कई भाजपा नेताओं की हार के पीछे भी ज्ञानेश कुमार, अभिजीत दीपके ने किया खुलासा

25 Sep 2026
विज्ञापन

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 ने बॉलीवुड में मचाया तहलका

25 Sep 2026

सरकार का बड़ा एलान, अब साल में 6 सिलिंडर फ्री, इन लोगों को फायदा

25 Sep 2026
विज्ञापन

यूपी-बिहार समेत देश के इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट!

25 Sep 2026

रेलवे के संपत्ति मौद्रीकरण की रफ्तार पड़ी धीमी, केवल 7,000 करोड़ रुपये ही जुटाए

25 Sep 2026

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की पत्नी शिवश्री स्कंदप्रसाद ने क्यों कहा- 'भगवान ही इस देश को बचाए'

24 Sep 2026

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष दोनों सदनों में देगा नोटिस?

24 Sep 2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी CJP, दिपके ने दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

24 Sep 2026

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल: आईफोन 17, और सैमसंग फोन पर ₹15,000 तक की छूट!

24 Sep 2026

ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात: भारत पर क्या होगा असर? रूस के तेल और टैरिफ पर बनेगी बात!

24 Sep 2026

SIR पर EC के जवाब पर भड़के थरूर ,इन 7 सवालों का मांग लिया जवाब

24 Sep 2026

यूएन में जेलेंस्की ने भारत समेत 47 देशों को दी चेतावनी,रूस पर कौन-कौन से आरोप लगाए?

24 Sep 2026

SIR विवाद में दिपके का वार, ज्ञानेश कुमार पर हमलावर

24 Sep 2026

जिनपिंग अमेरिका दौरा: ट्रंप ने जिनपिंग को डरा दिया, ऊपर से उड़वा दिए बी1 बॉम्बर

24 Sep 2026

त्योहार से पहले मोदी सरकार ने दी राहत, सस्ता होगा खाने का तेल?

24 Sep 2026

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी आग, 9 की मौत, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

24 Sep 2026

यूपी, बिहार, MP समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

24 Sep 2026

Weather Forecast 24 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

24 Sep 2026

टीएमसी के बागी 20 सांसदों की अयोग्यता पर फैसला कब? सुप्रीम कोर्ट ने की बड़ी टिप्पणी

23 Sep 2026

ममता बनर्जी ने की दो बड़ी मांग, SIR पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

23 Sep 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारियों का एलान। स्मृति ईरानी समेत किसे मिली कहां की कमान?

23 Sep 2026

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगे लाखों रुपए! आठवें वेतन आयोग का ये गणित जानते हैं?

23 Sep 2026

कौन हैं दिनेश ठक्कर? जिन्होंने मुंबई के पॉश इलाके जुहू में 711 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान टावर

23 Sep 2026

198 किग्रा उठाकर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 28 साल बाद भारत को दिलाया मेडल

23 Sep 2026

iPhone 17 फ्री लंगर : इनको मिले फ्री में आईफोन! अगला नंबर आपका? जानिए पूरी प्रोसेस

23 Sep 2026

आजमगढ़ हत्याकांड : पूजा के दौरान बिछ गईं लाशें? दहला पूरा इलाका!

23 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed