17 नवंबर को देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' तेजी से ताकतवर हो रहा है। IMD के मुताबिक, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इसके चलते आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 18 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी है और अगले 2-3 दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। बिहार में भी 20 से 22 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी। दूसरी ओर, दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। दिल्ली का औसत AQI 238, नोएडा का 178 और गाजियाबाद का 187 दर्ज किया गया।