इंडिगो की अबू धाबी से कोच्चि आ रही फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर अपने सहयात्री को पहले मुक्के मारे और फिर बेल्ट निकालकर उसका गला कसने की कोशिश की। इस हमले में पीड़ित यात्री के चेहरे पर चोट आई, उसकी दाईं आंख के पास चोट लग गई। इतना ही नहीं उसका चश्मा तक टूट गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे फ्लाइट संख्या 6E1404 में हुई।