19 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हुई डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के बाद अब नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के सभी प्रमुख पदों के परिणाम सामने आ चुके हैं। नतीजों में ABVP ने प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट के पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने बाजी मारी है।