वन्य प्राणी सप्ताह के तहत ऊना वन मंडल ने 17 किलोमीटर की साइकिल रैली आयोजित कर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। रेंज ऑफिस ऊना से हरोली पुल-सलोह होते हुए वापस रेंज ऑफिस तक आयोजित रैली में दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में अभिषेक चौधरी और महिला वर्ग में आरती ने पहला स्थान हासिल किया।