फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: प्रदीप कुमार चौधरी को मिला इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड

ऊना। जिला कांगड़ा के उपमंडल पालमपुर के गांव सनहूं समोड़ा निवासी एवं वर्तमान में सरकार के अंतर्गत ऊना में मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे प्रदीप कुमार चौधरी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से उन्हें प्रतिष्ठित इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें युवा विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। बुधवार, 4 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अपने करकमलों से प्रदीप कुमार चौधरी को यह पुरस्कार प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि इस समारोह में हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश की 30 प्रशासनिक एवं अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों, पत्रकारों तथा समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें