फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: चिट्टा माफिया पर कार्रवाई को पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने सराहा

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने अंब थाना के नए प्रभारी की ओर से नशे के अवैध कारोबार और चिट्टा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की है। उन्होंने अंब क्षेत्र के साथ पंजाब के होशियारपुर में नशे के कथित सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंब पुलिस की ओर से हाल के दिनों में चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई सकारात्मक पहल है। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस को सप्लायर से लेकर पूरे नेटवर्क तक कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें