ऊना।. उपायुक्त जतिन लाल शनिवार को परिवार सहित ईसपुर की शिक्षा सुधार समिति द्वारा नौण मंदिर परिसर में आयोजित दीपावली उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने समिति के गैर-आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में पढ़ने वाले प्रवासी परिवारों के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर बच्चों ने गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपायुक्त के साथ उनकी माता कमलेश लाल, धर्मपत्नी डॉ. रेणु सहरावत और बेटा विहान भी मौजूद रहे।