फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: लगातार दूसरे दिन बीच सड़क में खराब हुई पंजाब रोडवेज की बस, यात्रियों को हुई परेशानी

चिंतपूर्णी से होशियारपुर के बीच सफर कर रहे यात्रियों को मंगलवार को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब पंजाब रोडवेज की एक बस बीच सड़क में अचानक खराब हो गई। बस के रास्ते में ही रुक जाने से उसमें सवार यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने को लेकर परेशान रहे। इस घटना ने पंजाब रोडवेज की बसों के रखरखाव और तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि लगातार दूसरे दिन पंजाब रोडवेज की बस में तकनीकी खराबी सामने आई है। इससे पहले सोमवार को भी भरवाईं रोड पर पंजाब रोडवेज की एक बस बीच रास्ते में खराब हो गई थी। दो दिनों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से यात्रियों में बसों की फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है। यात्रियों का कहना है कि लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच होनी चाहिए। इससे बीच रास्ते में बस खराब होने और यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें