फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ठंड के बीच बसों में पहुंचे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शुक्रवार सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। ठंड भरे मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। माता रानी के दरबार में दर्शन करने के लिए पर्यटक बसों में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा निजी वाहनों से भी भक्त मां के चरणों में शीश नवाने पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते नजर आए। मौसम में ठंड बढ़ने के बावजूद मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जो श्रद्धालु किसी कारणवश मां चिंतपूर्णी के दरबार नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे घर बैठे भी माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के लाइव दर्शन की सुविधा उपलब्ध होने पर श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से माता रानी के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें