राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया और समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें भविष्य में भी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।