फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुसाड़ा में तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर, चालक गंभीर; ऊना से PGI चंडीगढ़ रेफर

थाना अंब के तहत धुसाड़ा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक अभिषेक कुमार पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी टांग और पैर में चोटें आई हैं। हादसे के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक कुमार पांडे पुत्र कौशल कुमार पांडे निवासी गांव गौरीयाडी, डाकघर मुगराबाद शाहपुर, तहसील मच्छली शहर, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह 22 सितंबर की रात करीब 12:05 बजे माता बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने के बाद कार नंबर UP32PV-5691 से वापस घर लौट रहे थे। शिकायत के अनुसार, जब वह धुसाड़ा के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार पिकअप नंबर HP72D-4497 आई। आरोप है कि पिकअप चालक राजेंद्र कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव वनगढ़, डाकघर जखेड़ा, वार्ड नंबर पांच, तहसील एवं जिला ऊना वाहन को गलत दिशा में चला रहा था। इसी दौरान पिकअप ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक अभिषेक कुमार पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल अभिषेक कुमार पांडे को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना अंब पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के संबंध में शिकायत में लगाए गए गलत दिशा में वाहन चलाने और तेज रफ्तार के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें