फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: बुजुर्गों को दुकान पर बैठा देख काफिला रुकवाकर समस्या सुनने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

Ankesh Dogra Updated Mon, 07 Sep 2026 03:29 PM IST

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सोलहसिंगी धार के डोलू गांव में विधायक विवेक शर्मा का बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रवैया देखने को मिला। विधायक क्षेत्र के दौरे पर काफिले के साथ जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक दुकान पर कुछ बुजुर्ग बैठे दिखाई दिए। बुजुर्गों को देखकर विधायक ने अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतरकर सीधे उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने बुजुर्गों के साथ बैठकर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विधायक के अचानक उनके बीच पहुंचने से बुजुर्ग भी भावुक नजर आए। बातचीत के दौरान बुजुर्गों ने विधायक को अपनी सबसे बड़ी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि उनके पास रहने के लिए मकान तो है, लेकिन वह काफी पुराना और टूट-फूट की हालत में पहुंच चुका है। बरसात और खराब मौसम के दौरान मकान की स्थिति को लेकर उन्हें हर समय चिंता बनी रहती है। बुजुर्गों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे अपने स्तर पर मकान की मरम्मत करवा सकें। उन्होंने विधायक से इस समस्या के समाधान के लिए मदद की गुहार लगाई। विधायक विवेक शर्मा ने बुजुर्गों की पूरी बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और बुजुर्ग परिवार की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर बुजुर्ग परिवार के मकान और उनकी आर्थिक स्थिति का निरीक्षण किया जाए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। विधायक ने कहा कि जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। क्षेत्र के दौरे के दौरान लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता में है। डोलू में विधायक का यह अंदाज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि यदि इसी तरह सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें तो कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें