फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय बंगाणा में कॅरियर मार्गदर्शन व रोजगार बाजार पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

बंगाणा ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय, परवाणू तथा महाविद्यालय के कॅरियर गाइडेंस सेल के संयुक्त सहयोग से कॅरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार बाजार विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं, कौशल विकास तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में परवाणू से आए शिक्षा अधिकारी तिलक राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगार प्राप्त करने और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान एवं आवश्यक कौशल का विकास भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संचार कौशल, टीम निर्माण, आपसी समन्वय तथा विवाद समाधान जैसे सॉफ्ट स्किल्स की रोजगार बाजार में विशेष भूमिका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें