फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सोलन में शूलिनी मंदिर के समीप घर में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद

सोलन शहर के शूलिनी मंदिर के समीप एक घर की गैलरी में रात के समय तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया है। इस घटना का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। रात के समय तेंदुआ घर की गैलरी में काफी देर तक घूमता रहा। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में तेंदुए का पहुंचना बहुत बड़ी चिंता का विषय है। रात के समय लोग अपने घरों से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि अचानक सामना होने पर कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी। इस पूरी घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द मौके पर पहुंचने की मांग की है। लोगों ने तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने के लिए कहा है। आबादी वाले क्षेत्र से तेंदुए को दूर रखने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लगातार भय बना हुआ है। लोगों ने रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें