फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में मौसम ने ली करवट, सुबह हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

जिलेभर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह काले घने बादलों के बीच कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिन के समय भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम खराब रहने और बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। बुधवार को जहां दोपहर का तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। नौणी मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने आगामी चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें