फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: गलत दिशा से आई नगर निगम की गाड़ी, कार से जोरदार टक्कर; पलटने से बाल-बाल बची

Ankesh Dogra Updated Mon, 07 Sep 2026 03:10 PM IST

शहर के रबौण क्षेत्र में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक की जान बच गई। हादसा गंभीर हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कथित तौर पर गलत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस तरह से टक्कर हुई, उससे कार पलट सकती थी। हालांकि, गनीमत रही कि कार चालक सुरक्षित बच गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पिछले सप्ताह एंबुलेंस से भी हुई थी टक्कर नगर निगम की गाड़ियों से जुड़े हादसों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले सप्ताह भी नगर निगम की एक गाड़ी द्वारा कथित तौर पर गलत दिशा में जाकर शिमला की ओर जा रही एंबुलेंस को टक्कर मारने का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के संचालन और उनके चालकों की ड्राइविंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर नगर निगम की गाड़ियों को चलाते समय यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। फिलहाल रबौण में हुए हादसे के बाद कार को हुए नुकसान को लेकर स्थिति सामने आई है। हादसे के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें