फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी; चालक घायल

जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत के जोहड़जी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार कार चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन सामने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार चालक को हल्की चोटें आईं। वहीं टक्कर के कारण दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद भोजनगर पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें