फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: धनीराम शांडिल बोले- प्रदेश में हिमकेयर व सहारा योजना में फर्जी बिलिंग पर होगी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर, आयुष्मान भारत और सहारा योजनाएं बंद नहीं होंगी। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि इन योजनाओं में सुधार किया जा रहा है और कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने फर्जी बिलिंग और अपात्र लोगों द्वारा लाभ लेने की शिकायतों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान योजना में प्रदेश सरकार बदलाव करने जा रही है। कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से सहारा या अन्य योजनाओं में अपना नाम दर्ज करा लेते हैं। इससे राज्य सरकार के कार्य में बाधा आती है और पात्र लोग वंचित रह जाते हैं। सहारा योजना के तहत भी पात्र लोगों को लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें